प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि सरकार कश्मीर समस्या के सम्मानजनक हल की कोशिश कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार कश्मीर समस्या के सम्मानजनक हल की कोशिश कर रही है। पाकिस्तानी घुसपैठ के मामलों में हुए इजाफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि अलगाववादियों की बात सुनी जाएगी, लेकिन हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सामाजिक और बुनियादी मुद्दों पर आयोजित संपादकों के अखिल भारतीय सम्मेलन से इतर पत्रकारों से चर्चा में चिदंबरम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की समस्या का सम्मानजनक और स्वीकार्य हल होगा। हम इस पर काम कर रहे हैं।
अलगाववादियों से वार्ता के रास्ते खुले होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम अलगाववादियों की आवाज सुनने को तैयार हैं। हम सभी के विचार सुनेंगे।’’
आतंकवाद खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चिदम्बरम ने कहा, ‘‘हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे। सुरक्षा की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और हम यहां की अन्य समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए राज्य की पुलिस को अग्रिम भूमिका निभानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के बाद यानी पिछले दो से तीन महीनों में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ बढ़ी है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्दियों में घुसपैठ में कमी आएगी। चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षा कारणों से राज्य में प्रीपेड मोबाइल सेवा बंद की जा सकती है।

ई-मेल

लिखे (0)






