शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 11:08 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो भारत के गृहमंत्री पी चिदंबरम ने अपने श्रीनगर दौरे में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घाटी में घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है।
संबंधित ख़बरे
बदल रही है घाटी की फिजा, घुसपैठ बर्दाश्त नहीं: चिदंबरम
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:14-10-09 11:23 AM
Last Updated:14-10-09 04:27 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

भारत के गृहमंत्री पी चिदंबरम ने अपने श्रीनगर दौरे में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घाटी में घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटी में हालात सुधर रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि आतंकी घुसपैठ के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटी में किसी प्रकार की हिंसा से कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने घाटी के अलगाववादी तत्वों को आगाह किया कि किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चिदंबरम ने कहा कि घाटी में स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। विकास कार्य हो रहे हैं औऱ अब राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात में पर्याप्त सुधार आया है।

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार जम्मू-कश्मीर मामले के समाधान की तलाश के लिए राज्य के सभी राजनीतिक विचारधारा वाले लोगों से बातचीत करेगी, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस बातचीत से मीडिया को दूर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम मुद्दे का सभ्य तरीके से समाधान तलाश करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक विचारधारा वाले लोगों से बातचीत करेंगे । इस बातचीत के बारे में मीडिया को सारी जानकारी नहीं दी जाएगी। यह काम बिना किसी शोर शराबे के और शांतिपूर्ण कूटनीति के जरिए किया जाएगा।

चिदंबरम एक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस जैसे दलों का अपना रुख है और हमारा प्रयास रहेगा कि इन सभी राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों से बातचीत करें। उन समूहों से भी जो अलगाववाद की वकालत करते हैं ताकि किसी ऐसे समाधान की तलाश की जा सके जो संभवत: अनूठा हो। उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान जो जम्मू- कश्मीर के एक काफी बड़े तबके के लोगों के लिए सम्मानजनक और स्वीकार्य हो।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°