सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अन्य फोटो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को जोर देकर कहा कि हमारा देश आतंकवाद का प्रसार नहीं करता।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के उन आरोपों को सरासर गलत कहकर खारिज कर दिया जिसमें बलूचिस्तान में आतंकवाद के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश आतंकवाद का प्रसार नहीं करता।
सिंह ने पाकिस्तान को कठोर संदेश दिया कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के समर्थन से दक्षिण एशिया को हुए महती नुकसान को समझना चाहिए। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है।
मलिक ने भारत पर बलूचिस्तान में आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया था। सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम पाकिस्तान या अन्य देश में आतंक नहीं फैलाते। पाकिस्तान सरकार और वहां की जनता अच्छी तरह जानती है कि आरोप बिल्कुल गलत हैं।
पड़ोसी देश के हालात के बारे में सिंह ने कहा कि हमें अपने देश में पड़ोसी देश से आतंकवाद के प्रसार के परिणामों से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि हम उस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं लेकिन मेरी मान्यता है कि खासतौर पर पाकिस्तान और वहां की जनता को आतंकवादी समूहों को संरक्षण देने से दक्षिण एशिया को हुए व्यापक नुकसान को समझना चाहिए। पीएम ने कहा कि हमें शांतिपूर्ण और मित्रवत पड़ोसी चाहिए। घरेलू मुद्दे पर सिंह ने नक्सलियों को आतंकवादियों की श्रेणी में रखने से इंकार कर दिया।

ई-मेल

लिखे (0)






