विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
अन्य फोटो

गुरुवार, 8 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास को निशाना बनाते हुए आत्मघाती विस्फोट में घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस। हमले में सात लोगों के मारे जाने और 60 के घायल होने की खबर है।
काबुल में भारतीय दूतावास पर तालिबान के आत्मघाती हमले के एक दिन बाद विदेश सचिव निरुपमा राव शुक्रवार को स्थिति का आकलन करने के लिए काबुल दौरे पर हैं।
निरुपमा गुरुवार के हमले के बाद के हालातों की चर्चा करने के लिए अफगानी विदेश मंत्री रांगिन दादफार स्पांता से मिलेंगी। इस हमले में 17 लोग मारे गए थे, जबकि 80 लोग घायल हुए थे, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवान भी शामिल हैं। निरुपमा की राष्ट्रपति हामिद करजई से मिलने की भी योजना है।
निरुपमा हमले के बाद नुकसान का जायजा लेने के लिए भारतीय दूतावास भी जाएंगी। शक्तिशाली विस्फोट से अभियान निगरानी टॉवर और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। भारतीय राजदूत जयंत प्रसाद ने कहा कि भारतीय दूतावास को निशाना बनाया गया, लेकिन आत्मघाती हमलावर सुरक्षा घेरे को तोड़ने में सफल नहीं हुआ।
हमले में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, लेकिन आईटीबीपी के तीन जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। अल-जजीरा टीवी चैनल के अनुसार तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
इस हमले के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सहित विश्व के कई देशों ने हमले की घोर निंदा की थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी शुक्रवार को इस हमले की निंदा की।
बान के प्रवक्ता मिशेल मोन्टास ने संवाददाताओं से कहा कि महासचिव ने काबुल में हुए संवेदनाहीन हमले की कड़ी निंदा की है। मोन्टास ने कहा महासचिव ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
विश्व संस्था के विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस हमले की निंदा करता है जिसमें कई बेकसूर नागरिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। यूरोपीय संघ ने भी हमले की निंदा की है। यह हमला ऐसे समय पर किया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अफगानिस्तान जाने पर विचार कर रहे हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






