बीटी बैंगन उगाने की सरकार ने नहीं दी अनुमति साहा बाहर, कार्तिक, रैना व श्रीसंत को मिला मौका बीटी बैगन पर जल्दबाजी में फैसला नहीं करे सरकार: भाजपा भारत का दबदबा बरकरार, सैग खेलों का रंगारंग समापन
अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर भारतीयों का स्वाद फिर कड़वा किया संतरों की नगरी ने
कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
अन्य फोटो
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि पार्टी अगला लोकसभा चुनाव लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में नहीं लडे़गी।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में नहीं लडे़गी और उससे पहले पार्टी नया नेतृत्व ढूंढ लेगी।
उन्होंने 2014 में होने वाले आम चुनाव में आडवाणी द्वारा फिर से भाजपा की अगुवाई करने के सवाल के जवाब में कहा कि हम अगला चुनाव उनके नेतृत्व में नहीं लड़ने जा रहे हैं। आडवाणी अगला चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 2014 में पूरा होने पर आडवाणी 87 साल के हो जाएंगे।
सीएनएन-आईबीएन के डेविल एडवोकेट कार्यक्रम में करन थापर से बातचीत में नायडु इस बात पर सहमत दिखे कि 2014 में भाजपा को नए नेता की जरूरत होगी और इसके लिए चुनाव से कुछ वर्ष पहले ही नेतृत्व परविर्तन करना होगा। यह पूछने पर कि अगला नेता कौन हो सकता है, उन्होंने ने कहा, राजनीतिक पार्टियां आवश्यकता एवं सहमति के अनुरूप निष्कर्ष पर पहुंचती हैं।
आडवाणी के विपक्ष के नेता पद से हटने की अटकलों पर नायडू ने कहा कि भाजपा ने 15वीं लोकसभा के लिए आडवाणी को विपक्ष का नेता चुना और यह उन पर निर्भर करता है कि वह कब हटते हैं। आडवाणी दूसरों के लिए रास्ता कब देना चाहते हैं यह उन पर निर्भर है। किसी ने उनके लिए समय सीमा तय नहीं की है।
हाल ही में अरूण शौरी के आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर बरसने के बारे में नायडू ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उन पर कार्रवाई की जा सकती है, जबकि उन्हें विश्वास है कि वसुंधरा राजे पार्टी के निर्णय को मानेंगी।

ई-मेल

लिखे (0)






