कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
अमेरिकी राजदूत टिम रोमर ने कहा कि भारत व अमेरिका कई वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम कर रहें हैं।
अमेरिकी राजदूत टिम रोमर ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न सिर्फ द्विपक्षीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रगाढ़ हो रहे हैं। दोनों देश कुछ अहम मुददों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
रोमर ने यहां कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंधों में विस्तार और उन्हें प्रगाढ़ बनाना उनके मुख्य लक्ष्यों में से एक है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका में हैं और दुनिया के साथ महत्वपूर्ण आर्थिक मुददों पर चर्चा कर रहे हैं और वह नवंबर में राष्ट्रपति के पहले राजकीय भोज में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ये संबंध लगातार मजबूत और बेहतर होते जा रहे हैं और सबसे अहम बात है कि न सिर्फ द्विपक्षीय आधार पर बल्कि वैश्विक आधार पर दोनों देश कुछ अहम मुददों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रोमर ने भारत में अमेरिका का राजदूत बनने के बाद से पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि से मुलाकात की और इस बैठक को संतोषजनक बताया।

ई-मेल

लिखे (0)






