कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षाबल किसी भी समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं।
त्योहार के मौसम के दौरान आतंकी हमले की आशंकाओं की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा बल इस तरह की चुनौतियों पर तुरंत और निर्णायक कार्रवाई करेंगे।
राजधानी में 22 नए थानों के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि हम आतंकी हमले अथवा आतंकी खतरे से निपटने के लिए अपनी तैयारी बढ़ा रहे हैं और ऐसी स्थिति में हमारा जवाब तुरंत और निर्णायक होगा।
चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षा और खुफिया बल देश के सामने आने वाले किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव पर मंडराते खतरे के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि डराने वाली बातें मत कीजिए हमें सीमापार के हमले की पूरी जानकारी है, हम एहतियाती कदम उठा रहे हैं।
इजरायल ने पिछले सप्ताह अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया था कि उसके पास लश्कर-ए-तैयबा द्वारा आतंकी हमले की पक्की जानकारी है। विक्टोरिया के प्रीमियर जॉन ब्रूंबी ने ऑस्ट्रेलिया सरकार की यात्रा संबंधी चेतावनी के बाद अपनी मुंबई की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने चेतावनी दी थी कि आतंकवादी शहर पर हमले की योजना बना सकते हैं।
चिदंबरम ने इस अवसर पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसियों से गुप्त सूचना मिलने के बाद शीर्ष नक्सल नेता कोबाड गांधी को गिरफ्तार किया।

ई-मेल

लिखे (0)






