कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने के लिए गुजरात अब भगवान राम और महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने के लिए गुजरात अब भगवान राम और महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेगा। प्रदेश सरकार की योजना प्रदेश के सभी राम मंदिरों और भगवान राम से जुड़े सभी स्थानों को पर्यटन नक्शे पर उभारने की है।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री जय नारायण व्यास ने कहा कि राम टूर नाम के धार्मिक पर्यटन के अलावा माटी के सपूत महात्मा गांधी को भी आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
व्यास ने कहा अगर श्रीलंका पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण का उपयोग कर सकता है, तो गुजरात क्यों नहीं। हमारे पास पुराने मंदिर और ऐसी जगहें हैं, जिनका धार्मिक महत्व है। ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के लिए रुचि का विषय हैं।
सरकार इस वर्ष प्रदेश में होने वाले विश्व बौद्ध सम्मेलन को देखते हुए पर्यटन को बौद्ध तीर्थ केंद्रों से भी जोड़ने की योजना बना रही है। सरकार यह प्रयास प्रदेश के पिछले कुछ सालों से पर्यटन पटल पर हाशिए पर चले जाने के कारण भी है। पिछले कुछ सालों से प्रदेश व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए ज्यादा पहचाना जाने लगा है।
व्यास ने कहा अगर हम विश्व के प्रमुख नेताओं की ओर देखें, भले ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा हों या दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, सभी गांधी के संदेशों की अहमियत पर बात करते हैं। गांधी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में जागरुकता भी बढ़ी है।
व्यास ने कहा गुजरात में दांडी और पोरांदर जैसी जगहें हैं, जिनकी गांधी के जीवन में अहम भूमिका थी। गांधी से जुड़ी पर्यटन योजना को गांधी टूर नाम दिया गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2008 में जारी आंकड़ों के अनुसार गुजरात विदेशी यात्रियों के पसंदीदा 10 स्थानों में शामिल नहीं था, लेकिन घरेलू पर्यटन में इसका नौवां स्थान था।
हालांकि व्यास को आशा है कि यह दश्य जल्दी ही बदलेगा। उन्होंने कहा हम व्यापार और उद्योग के लिए पहचाने जाने वाले हैं। विकास के शुरुआती दौर में हमारी प्राथमिकताओं की सूची में पर्यटन शामिल नहीं था, लेकिन अब मुझे विश्वास है कि अगले पांच सालों में हम सूची में सर्वोच्च स्थान पर होंगे।
सरकार ने नवरात्रि को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए वाझ्रेंट नवरात्रि नाम की योजना भी बनाई है, जिसमें इसे विश्व का सबसे लंबा नृत्य उत्सव कहा जा रहा है। समारोह रविवार को शुरू हुआ, जिसका मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसमें 35 देशों के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मोदी ने कहा गुजरात को लंबे समय से उद्योगों के प्रदेश के रूप में जाना जाता है, लेकिन हम गुजराती जिंदगी और नृत्य-संगीत से प्यार करते हैं और यह समारोह उसी विरासत का उत्सव है।

ई-मेल

लिखे (0)






