भारतीयों पर हमले: ऑस्ट्रेलियाई विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई राहुल ने मुंबई को 'बम्बई' कहा, शिव-सेना ने साधा निशाना यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता शनि के चांद पर जीवन की सम्भावना
अन्य फोटो
न्यायाधीश ने कहा कि अदालत में ठीक से बैठो। कसाब तब बेंच पर बैठ गया और कुछ भी नहीं बोला।
मुंबई आतंकी हमलों के मामले में सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एमएल टाहिलियानी ने मामले में एक मात्र गिरफ्तार जीवित आंतकवादी अजमल कसाब को अदालत में सह आरोपी से बातचीत करने पर फटकार लगाई।
विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने शिकायत की थी कि कसाब सह आरोपी फहीम अंसारी से बात कर रहा है, जिसके बाद न्यायाधीश टाहिलियानी ने कहा कि क्या बात कर रहे हो। कसाब ने इस पर कहा कि कुछ नहीं हुजूर। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत में ठीक से बैठो। कसाब तब बेंच पर बैठ गया और कुछ भी नहीं बोला।
निकम ने देखा था कि कसाब पुलिस कांस्टेबल की बात नहीं मान रहा है, जिसने उसे फहीम से बात नहीं करने के लिए इशारा किया था। इसके बाद निकम ने अदालत से शिकायत की। कसाब पर दो भारतीयों फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद के साथ मुकदमा चल रहा है। उन पर पिछले साल 26 नवंबर को आतंकी हमले की कथित तौर पर साजिश रचने में और 166 लोगों की जान लेने में शामिल होने का आरोप है।

ई-मेल

लिखे (0)






