यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता शनि के चांद पर जीवन की सम्भावना गडकरी की औपचारिकता पूरी, जताई जीत की उम्मीद भारत हार के कगार पर, तेंदुलकर का 46वां शतक
अन्य फोटो
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जसवंत सिंह के निष्कासन को जायज ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को आगाह किया कि पार्टी मोहम्मद अली जिन्ना का पक्ष लेने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिनके सिद्धांतों के भाजपा विरोध में है।
राजनाथ सिंह ने कहा, अगर कोई हमारे देश के विभाजन और उसके बाद हुई सभी भयंकर घ्ाटनाओं के लिए जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा करने की हिम्मत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में इस भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के पाकिस्तान के संस्थापक के साथ विचाराधारा से जुड़े मतभेद हैं।
गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की जिन्ना : इंडिया, इंडिपेंडेंस, पार्टिशन पुस्तक आने के बाद उन्हें पार्टी से हाल ही में निष्कासित कर दिया गया।
हरियाणा में 13 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनाथ सिंह ने राज्य और केंद्र की कांग्रेस सरकार पर कीमतों में बढ़ोत्तरी नियंत्रित करने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब कभी केंद्र में कांग्रेस नीत सरकार बनती है तो जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि राजग सरकार ने 1998 से 2004 के बीच अपने शासनकाल के दौरान कीमतों में बढ़ोत्तरी को रोका था।

ई-मेल

लिखे (0)






