शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 20:52 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो शुक्रवार को यात्रियों समेत रियाद जा रहे एयर इंडिया के विमान में आग लगने की घटना के चलते शनिवार को दो चालकों को ड्यूटी से हटा दिया गया।
एयर इंडिया ने दो पायलटों को डयूटी से हटाया
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-09-09 06:50 PM
Last Updated:05-09-09 07:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

एयर इंडिया के विमान में मुंबई हवाई अडडे पर उड़ान भरने के दौरान इंजन में आग लग जाने की घटना के एक दिन बाद इस विमान के दो चालकों को डयूटी से हटा दिया गया है ताकि वे जांच के लिये उपलब्ध हो सकें। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय की शुरूआती जांच जारी है। उन्होंने हमसे दोनों विमान चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा है और हम इस पर सहमत हो गये हैं।
   
एयर इंडिया ने शुक्रवार को विमान का रखरखाव करने वाले इंजीनियर को भी डयूटी से हटा दिया था। इस इंजीनियर के पास बोइंग 747-400 के प्रस्थान का जिम्मा था जिसमें 229 यात्री सवार थे। इंजन में आग लगने के बाद इन यात्रियों को तुरंत आपातकालीन रूट के जरिये बाहर निकाल लिया गया।
   
सोलह साल की लीज पर लिये गये इस विमान के बाएं इंजन में आग लग गयी थी। विमान चालकों की तुरंत प्रतिक्रिया तथा मुंबई हवाई अडडे की आपात सेवाओं के कारण यात्रियों की जान बचायी जा सकी। नागर विमानन महानिदेशालय घटना की अपनी जांच में ईंधन के संदिग्ध रिसाव के पहलू पर गौर कर रहा है। हो सकता है कि इसी के चलते विमान के चार में से एक इंजन में आग लगी होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:35 AM
  : 18:28 PM
  : 39%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
15°