महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
शनिवार, 5 सितंबर, 2009 को काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दो भारतीय पुजारियों को सुरक्षित निकालती नेपाल पुलिस।
काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दो भारतीय पुजारियों पर माओवादियों के हमले की भारत ने शनिवार को निंदा की। नेपाल के सांस्कृतिक मंत्री ने इस घटना पर पुजारियों से माफी मांगी है।
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि हम माओवादियों द्वारा पुजारियों पर किए गए हमले से अवगत हैं और नेपाल सरकार के संपर्क में हैं।
उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है कि मंदिर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गई है और हमले के शिकार दोनों पुजरियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में भारतीय राजदूत राकेश सूद ने यह मुद्दा नेपाल सरकार के समक्ष उठाया।
उल्लेखनीय है कि लोहे की छड़ों से लैस माओवादियों के एक समूह ने शुक्रवार को भारतीय पुजरियों पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ डाले थे और उनके पवित्र जनेऊ भी तोड़ दिए थे।
पशुपतिनाथ मंदिर में केवल दक्षिण भारत से ही पुजरी बनाने की 8क्क् वर्ष पुरानी परंपरा के तहत नियुक्त गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट इस महीने कर्नाटक से काठमांडू गए थे।

ई-मेल

लिखे (0)






