मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
जनरल वीके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अतिरिक्त दस्तावेज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-02-12 08:06 PM
उम्र विवाद मामले में शुक्रवार की सुनवाई से पहले सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपनी जन्मतिथि 10 मई, 1951 को बहाल करने के लिए मामले के समर्थन में अतिरिक्त दस्तावेज सौंपे।
जनरल सिंह के वकील ने बताया कि दाखिल किए गए दस्तावेज अधिकारियों की कमीशनिंग पर सेना के नियमों से संबंधित हैं। जनरल सिंह द्वारा दायर याचिका पर 10 फरवरी को होने वाली सुनवाई से दो दिन पहले नए दस्तावेज दाखिल किए गए हैं। इसमें उन्होंने अपनी अर्जी को खारिज करने वाले दो आदेशों को रद्द करने की मांग की है।
गत तीन फरवरी को शीर्ष अदालत ने सरकार को सिंह की वैधानिक शिकायत को खारिज करने वाले 30 दिसंबर 2011 के आदेश को वापस लेने का विकल्प दिया था। उसने कहा था कि यह दुर्भावनापूर्ण लगती है।
सरकार को एक हफ्ते का वक्त देते हुए शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 फरवरी को निर्धारित की थी। न्यायालय ने कहा कि अगर सरकार 30 दिसंबर 2011 का आदेश वापस लेती है तो जनरल सिंह को अन्य विकल्प उपलब्ध होंगे।
शीर्ष अदालत ने कहा था कि इस बारे में स्पष्ट हो लें कि आप अपने 30 दिसंबर के आदेश को वापस लेना चाहते हैं या हम आदेश को निरस्त करें। इस पर अटॉर्नी जनरल जी ई वाहनवती ने कहा कि वह सरकार से निर्देश लेंगे।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

