मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
रूस ने पूरे किये भारतीय युद्धपोत के अंतिम परीक्षण
मास्को, एजेंसी
First Published:08-02-12 01:30 PM
रूस के यूरोपीय एनक्लेव, कालिनिनग्राद में स्थित यंतार पोत कारखाने में भारतीय नौ सेना के लिए एक मिसाइल युक्त युद्धपोत का अंतिम परीक्षण पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूस और भारत ने 2006 में क्रिवक-3 श्रेणी (तलवार श्रेणी) के तीन संशोधित निर्दिष्ट मिसाइल युक्त युद्धपोतों के निर्माण के लिए 1.6 अरब डॉलर के एक करार पर हस्ताक्षर किए थे।
पहले युद्धपोत, तेग की आपूर्ति अप्रैल 2011 में की जानी थी, लेकिन धनाभाव के कारण इसका काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। तलवार श्रेणी के दो अन्य युद्धपोत, तरकश और त्रिकंद, यंतार पोत कारखाने में निर्माण और परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उनकी आपूर्ति कब की जाएगी, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
नए युद्धपोत, आठ-आठ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस होंगे। उन पर 100 मिलीमीटर की एक तोप, सतह से हवा में मार करने वाली एक शटिल प्रक्षेपास्त्र प्रणाली, दो काश्तान हवाई रक्षा तोपें/प्रक्षेपास्त्र प्रणालियां, 533 मिलीमीटर के दो जुड़वे टारपीडो लांचर, और एक पनडुब्बी रोधी युद्धक हेलीकॉप्टर भी तैनात होंगे।
रूस ने इससे पहले भारत के लिए तलवार श्रेणी के तीन युद्धपोतों का निर्माण किया था। इनमें आईएनएस तलवार, आईएनएस त्रिशूल, और आईएनएस ताबार शामिल हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

