मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
सरकार के घोटालों के लिए सोनिया जिम्मेदार: आडवाणी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-02-12 03:21 PM
Last Updated:08-02-12 03:22 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संप्रग सरकार के दस बड़े घोटाले गिनाते हुए इनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।
आडवाणी ने इन दस घोटालों में 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल आयोजन, आदर्श हाउसिंग मामला, क्वात्रोच्ची मामला, तेलगी स्टांप मामला और हसन अली आदि मामलों को गिनाते हुए कहा कि कि इन घोटालों के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बजाए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जिम्मेदार हैं क्योंकि वास्तव में सरकार वही चला रही हैं।
अपने ब्लॉग में इस आरोप को लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार औपचारिक रूप से डॉ. मनमोहन सिंह चला रहे हैं, लेकिन अब किसी के मन में इस बात का कोई संदेह नहीं रह गया है कि यह सरकार हकीकत में संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा चलाई जा रही है।
सोनिया पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार और घोटालों का व्यापक इतिहास लिखा जाए तो, मुझे कोई संदेह नहीं कि इनकी संख्या और लूटे गए धन के आयाम के मामले में पूर्व की कोई सरकार संप्रग शासन के रिकार्ड को तोड़ नहीं पाएगी।
क्रिकेट के शौकीन आडवाणी ने इस खेल की उपमाओं का उपयोग करते हुए कहा कि अगर 2जी मामले की सीरीज को मैच सीरीज माना जाए तो निसंदेह योद्धा सुब्रहमणयम स्वामी को मैन आफ द सीरीज माना जाएगा।
उच्चतम न्यायालय द्वारा 2जी के 122 लाइसेंस रद्द किए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह सवाल उठ सकता है कि इन्हें जारी करने की इतनी बड़ी धोखाधड़ी के क्या अकेले जिम्मेदार तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा जिम्मेदार हैं, जैसा कि सरकार दावा कर रही है।
शीर्ष अदालत के फैसले को गृह मंत्री पी चिदंबरम को क्लीन चिट दिए जाने की सरकार की दलील पर उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही है जैसे इंग्लैड और आस्ट्रेलिया में दर्जनों टेस्ट और एक दिवसीय मैच हार जाने के बाद एक अकेले टी-20 में भारत की जीत को बीसीसीआई ने पेड न्यूज के तौर पर अखबारों के पहले पन्ने में छपवाया।
सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चिदंबरम के बारे में संप्रग और कांग्रेस को ऐसा ही लगता है तो वह भी बीसीसीआई की तरह अखबारों के पहले पन्ने पर गह मंत्री को मिली कथित राहत की बात छपवाए।
साथ ही उन्होंने खबरदार किया कि सरकार की इस दलील और खुशफहमी को पंक्चर करने के लिए चिदंबरम को सह अभियुक्त नहीं बनाने संबंधी निचली अदालत के फैसले को स्वामी उच्च अदालत में चुनौती देने जा रहे हैं।

10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
सबसे गन्दा और घटिया सर्कार कांग्रेस है ,जितने व् घुटाले हुए है उसका जानकारी मनमोहन या सोनिया गाँधी को नहीं था , अगर नहीं था तो मनमोहन परधानमंत्री की कुर्शी पर बैठकर किया कर रहा था,सो रहा का सबसे बड़े टेररिस्ट तो ये लोग है कांग्रेस सर्कार , चीन बोर्डर की चिंता करते है , कहते है हम फ्रीदोम फिघ्टर फॅमिली से है और काम टेररिस्ट वाला करते है अंदर ही अंदर और्बो रुपीस खा जाते है , जय हिंद
By LT. dipak bhagat( ARMY) (9th-February-2012 12:22:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल