मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
प्रत्याशियों को अस्वीकार करने के तरीके बताएगी टीम अन्ना
वाराणसी, एजेंसी
First Published:08-02-12 10:42 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रही टीम अन्ना के सदस्य गुरुवार को बेनियाबाग में जनसभा करेंगे। इन जनसभा के जरिए वे भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने के अलावा आमजन को उन्हें अस्वीकार करने के तरीके भी बताएगी।
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) की वाराणसी इकाई के संयोजक रामधीरज और निदेशक डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी ने आज अपराह्न एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि किरण बेदी, इलियास आजमी, मुफ्तीशमून काजमी, मनीष सिसौदिया, जन गीतकार कुमार विश्वास और आईएसी के यूपी प्रभारी संजय सिंह टीम अन्ना का संदेश लेकर वाराणसी आ रहे हैं।
किसी जमाने में जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े रहे और अब सर्व सेवा संघ राजघाट के सचिव रामधीरज ने कहा कि आज की भ्रष्ट राजनीति को लेकर निराश व आक्रोशित जनता के मन में अन्ना हजारे ने एक आस जगायी है। अन्ना के इस अभियान में सभी धर्म व जाति के लोग शामिल हैं और उनका भरपूर समर्थन है। अन्ना का मानना है कि समाज बदलने में वक्त लगेगा। अन्ना व उनकी टीम को भी जल्दी नहीं है और वह अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी।
डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी ने आईएसी के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील की कि वह विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर तले लड़ रहे भ्रष्ट व आपराधिक रेकार्ड वाले उम्मीदवारों को विधानसभा में जाने से रोके। जाति, धर्म व पार्टी के आधार पर नहीं बल्कि प्रत्याशी की ईमानदारी, जनसेवा को देखते हुए और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने व जन संघर्ष के लिए वोट दे।
उन्होंने मतदाताओं से यह भी अपील की कि भ्रष्ट व आपराधिक रेकार्ड वाले प्रत्याशियों को हराने के लिए वे अपने संवैधानिक अधिकार 49 (ओ) का प्रयोग करें और मतदाता रजिस्टर में अपने इनकार का इजहार करें।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

