मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
आरोपी मंत्री विस कार्यवाही में हिस्सा लेने से वंचित
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:08-02-12 08:51 PM
Last Updated:08-02-12 11:36 PM
अश्लील फिल्म कांड को लेकर इस्तीफा देने वाले कर्नाटक के तीन मंत्रियों पर विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया ने सदन की जांच समिति की ओर से इस मामले में 12 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी।
अपने आदेश में बोपैया ने तीनों से 13 फरवरी तक अपना स्पष्टीकरण देने को कहा तथा उसके बाद उनके जवाब प्रस्तावित छह सदस्यीय जांच समिति के समक्ष रखे जाएंगे। समिति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, विपक्षी कांग्रेस एवं जनता दल सेकुलर के दो-दो सदस्य होंगे। तबतक तीनों को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया गया है।
सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल तथा बंदरगाह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा पालेमर का यह कांड सदन के भीतर और बाहर जोर शोर से उठाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस के सदन में नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी समिति का बहिष्कार करेगी, क्योंकि पार्टी इन मंत्रियों को सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराये जाने के पक्ष में है।
जब मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने अध्यक्ष के समक्ष सदन की समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा, तब सिद्धारमैया ने कहा था कि समिति क्यों होनी चाहिए। उन्होंने अश्लील वीडियोक्लिप देखने की बात कबूल ली है। उन्हें अयोग्य ठहराइए।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
भारतीय संस्कृति की दुहाई देने वाले ऐसे नेताओं को धिक्कार है धिक्कार जो पार्टी या व्यक्ति इनका समर्थन करे उसे भी धिक्कार
By Nasim Ansari (9th-February-2012 09:12:AM)
वह रे हमारे आखिर अपनी सच्चाई दिखा ही जैसे बड़े मुद्दे पर हो रहे बहस के दौरान लालू जी संसद में सोते दिखे और कल तो अन्याय हो हम जिन्हें अपने विकास के लिए चुनकर भेजते हैं वो अपने काम के वजाय रंगरलियाँ मानते नजर आते हो ऐसे देश का और उनके नेताओं इन नेताओं को आजीवन निलंबित कर देना चाहिए
By pitamber (9th-February-2012 07:30:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

