सोमवार, 21 मई, 2012 | 21:45 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  टीम इंडिया ने मारा मैदान
श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भारत के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार, 8 फरवरी 2012 को कट करते हुए। चांदीमल ने 64 रन की उपयोगी पारी खेली।
श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भारत के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार, 8 फरवरी 2012 को कट करते हुए। चांदीमल ने 64 रन की उपयोगी पारी खेली।
अन्य फोटो
अश्विन और कोहली ने दिलाई भारत को जीत
पर्थ, एजेंसी
First Published:08-02-12 10:12 AM
Last Updated:08-02-12 06:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हरफनमौला प्रदर्शन और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर जीत की राह पर फिर कदम रख दिया।

श्रीलंका को आठ विकेट पर 233 रन पर रोकने के बाद भारत ने यह लक्ष्य 46.4 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 65 रन से पराजय झेलने वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ श्रीलंका को पिछले साल विश्व कप फाइनल की हार का बदला चुकता करने से भी महरूम कर दिया।  

भारत के लिए कोहली (77) और सचिन तेंदुलकर (48) ने उपयोगी पारियां खेली जबकि अश्विन (30) और रविंदर जडेजा (24) ने सातवें विकेट के लिए 53 रन जोड़कर फिनिशर की भूमिका निभाई। अश्विन ने 10 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट भी लिए थे।
 
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोटेशन के तहत गौतम गंभीर को आराम दिए जाने के कारण वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के साथ पारी शुरू की। पहले मैच से बाहर रहे सहवाग फिर नहीं चल सके और सिर्फ दस रन बनाकर तीसरे ओवर में लसिथ मलिंगा का शिकार हुए। थर्डमैन पर नुवान कुलशेखरा ने उनका कैच लपका। उस समय भारत का स्कोर सिर्फ 14 रन था।

इसके बाद तेंदुलकर और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। पिछली 27 पारियों से अंतरराष्ट्रीय शतकों के महाशतक का इंतजार कर रहे तेंदुलकर शानदार फार्म में लग रहे थे लेकिन आज फिर इस रिकार्ड से चूक गए। उन्होंने 63 गेंद में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें बोल्ड किया।

तेंदुलकर की जगह आए रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार नाकाम रहे। तिसारा परेरा की गेंद को कट करने के प्रयास में वह प्वाइंट पर खड़े तिलकरत्ने दिलशान को कैच दे बैठे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 21 रन बनाने वाले शर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रैना ने 27 गेंद में 24 रन की पारी खेली लेकिन कोहली का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे सके। मैथ्यूज ने उन्हें दूसरा शिकार बनाते हुए शार्ट गेंद पर मिडविकेट में खड़े सेनानायके के हाथों लपकवाया। भारत के चार विकेट 33वें ओवर में 157 के स्कोर पर उखड़ चुके थे। इसमें दस रन ही जुड़े थे कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (4) भी लौट गए।

धम्मिका प्रसाद की शार्ट पिच गेंद पर धौनी ने मिडआन पर शॉट खेला और मलिंगा ने दौड़कर आते हुए अच्छा कैच लपका। दूसरे छोर पर संभलकर खेल रहे कोहली ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रसाद को अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर नाटकीय ढंग से रन आउट हो गए।

कोहली मिडआन पर खेलकर बेवजह एक रन चुराने के लिए दौड़े लेकिन मलिंगा के सटीक थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दी। इस रन की फिराक में कोहली के पैर में चोट लगी और वह दर्द से कराहते भी दिखे। उन्होंने 94 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई।

इसके बाद रविंदर जडेजा और आर अश्विन ने लक्ष्य तक पहुंचने की राह में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। अश्विन ने एक बार फिर बेहतरीन हरफनमौला होने की बानगी पेश करते हुए भारत को संकट से निकालकर जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले शुरुआती ढीलेपन के बाद बेहतरीन गेंदबाजी और प्रभावी क्षेत्ररक्षण के दम पर भारत ने श्रीलंका को 50 ओवर में आठ विकेट पर 233 रन पर रोक दिया।

भारतीय स्पिनर रविंदर जडेजा ने 41 रन देकर एक विकेट लिए और आर अश्विन ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान ने दो विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने वाका पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
   
जहीर ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा (चार) को पवेलियन भेजा। इसके बाद कुमार संगकारा (26) का महत्वपूर्ण विकेट लिया। जहीर ने 10 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दो स्टम्पिंग की और एक रन आउट के अलावा एक कैच भी लपका।
     
तिलकरत्ने दिलशान (48) और कुमार संगकारा (26) ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। श्रीलंका एक समय 250 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन धौनी के शानदार कैच पर संगकारा के आउट होने के बाद हालात बदल गए।
     
इसके बाद भारत ने मैच पर पकड़ बना ली और 15 ओवर में सिर्फ 44 रन दिए। भारत ने 16वें ओवर में बल्लेबाजी पॉवरप्ले लिया जिसमें 11 रन बने और एक विकेट गिरा। अश्विन ने मैडन ओवर से शुरूआत की लेकिन आखिरी ओवरों में रन दिए।

दिलशान ने प्रवीण कुमार को ऑफ साइड पर दो चौके लगाकर शुरुआत की। वह 48 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर प्वाइंट में विराट कोहली को कैच देकर आउट हुए। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने 103 मिनट में 79 गेंदों का सामना करके छह चौके लगाए।
    
दिनेश चंदीमल (64) और कप्तान महेला जयवर्धने (23) ने पांचवें विकेट के लिए 62 गेंद में 52 रन जोड़े। बल्लेबाजी पॉवरप्ले में अश्विन ने जयवर्धने को लांग लेग पर रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। अश्विन ने तिसारा परेरा (सात) को पवेलियन भेजा। बल्लेबाजी पॉवरप्ले में कुल 23 रन बने और दो विकेट गिरे।
      
चंदीमाल ने 81 गेंद में 64 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। एंजेलो मैथ्यूज ने 28 गेंद में 33 रन बनाए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°