कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
वर्ष 2013 की एशेज तक पोंटिंग 38 साल के हो जाएंगे।
हाल ही में सात मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हराकर जोश से लबरेज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वह 2013 में इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में खेलना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने पोटिंग के हवाले से लिखा है कि टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अपने टेस्ट करियर को मनमाफिक आगे बढ़ाना चाहते हैं और उन्हें आशा है कि वह 2013 की एशेज के लिए इंग्लैंड लौट सकेंगे।
बकौल पोंटिंग, ''टी-20 से संन्यास लेने से मुझे अपने टेस्ट करियर को विस्तार देने का मौका मिल गया है। मैं आशा करता हूं कि मैं अगली एशेज के लिए इंग्लैंड लौट सकूंगा। मेरा अब तक का करियर अच्छा रहा है और यही कारण है कि मैं इसमें कुछ और अध्याय जोड़ना चाहता हूं।''
वर्ष 2013 की एशेज तक पोंटिंग 38 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्र उनके लिए मायने नहीं रखती, क्योंकि वह मानसिक और शारीरिक तौर पर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बने रहने के लिए तैयार हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






