महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
पीसीबी के प्रमख एजाज बट्ट का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तानी टीम मैच फिक्सिंग में शामिल थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमख एजाज बट्ट का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तानी टीम मैच फिक्सिंग में शामिल थी। उन्होंने सभी आरोपों को अधारहीन करार दिया।
दरअसल, नेशनल एसंबली की खेल संबंधी मामलों की स्थायी समिति के प्रमुख जमशेद दस्ती ने आरोप लगाया था कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर हारी थी।
स्थानीय समाचार पत्र ‘द न्यूज’ के मुताबिक बट्ट ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उनके (दस्ती) के पास बोर्ड की कार्यप्रणाली की निंदा करने का अधिकार है, पर उन्हें टीम की निंदा नहीं करनी चाहिए। हमारी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मैच फिक्सिंग का कोई सबूत नहीं है।’’
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पर लगाए जा रहे ये आरोप बेबुनियाद हैं। हम पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन के बारे में सीनेट के समक्ष भी ब्यौरा देने के लिए तैयार हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






