भूस्खलन से मनाली देश के बाकी हिस्सों से कटा भारतीयों पर हमले: ऑस्ट्रेलियाई विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई राहुल ने मुंबई को 'बम्बई' कहा, शिव-सेना ने साधा निशाना यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता
अन्य फोटो
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को दोहराया कि उन्होंने बंगाल के लिए दोबारा रणजी ट्राफी मैच खेलने का फैसला किया है।
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को दोहराया कि उन्होंने बंगाल के लिए दोबारा रणजी ट्राफी मैच खेलने का फैसला किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके गांगुली ने त्रिपुरा खेल पत्रकार क्लब द्वारा आयोजित वार्ता में कहा कि मैं आईपीएल टूर्नामेंट खेलूंगा। जहां तक फिटनेस का सवाल है तो मैं रणजी ट्राफी भी खेल सकता हूं। गांगुली ने वनडे क्रिकेट में नई जान फूंकने के लिए 25-25 ओवर के प्रारूप के सचिन तेंदुलकर के सुझाव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छा प्रस्ताव है। इस प्रारूप में प्रायोजकों की कोई कमी नहीं होगी।
गांगुली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा रहेगा लेकिन क्रिकेट के अन्य प्रारूपों को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने राजनीति से जुड़ने की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं राजनीति से जुड़ूंगा। बीसीसीआई प्रशासन में आने की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि मैं धीरे धीरे आगे बढ़ रहा हूं क्योंकि यह मिशन हड़बड़ी में पूरा नहीं हो सकता।

ई-मेल

लिखे (0)






