भूस्खलन से मनाली देश के बाकी हिस्सों से कटा भारतीयों पर हमले: ऑस्ट्रेलियाई विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई राहुल ने मुंबई को 'बम्बई' कहा, शिव-सेना ने साधा निशाना यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता
अन्य फोटो
पोंटिंग ने इस उम्मीद के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया कि इससे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उन्हें कैरियर को लंबा करने का मौका मिल सकेगा।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस उम्मीद के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया कि इससे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उन्हें कैरियर को लंबा करने का मौका मिल सकेगा। लेकिन आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना करार पूरा करेंगे।
पोंटिंग ने कहा कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और नहीं खेलेंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना करार पूरा करेंगे।
पोंटिंग ने कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद मैने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बता दिया है कि मैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच, कोच टिम और उपकप्तान माइकल क्लार्क से बात की। मुझे लगता है कि इस फैसले से टेस्ट और वनडे कैरियर को लंबा करने का मौका मिल सकेगा।
पोंटिन के मुताबिक मैंने लंदन में एशेज के पांचवें टेस्ट के बाद कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलते रहना चाहता हूं और टी-20 क्रिकेट को अलविदा कहकर ऐसा कर सकता हूं ।
इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान यूनिस खान ने भी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
पोंटिंग ने बताया कि अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे जबकि तस्मानिया की केएफसी बिग बैश टीम के लिए खेलेंगे और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का अपना अनुबंध पूरा करेंगे।
पोंटिंग ने 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 28.64 की औसत से 401 रन बनाए हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में उनके 11,000 से ज्यादा रन है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि पोंटिंग की गैर मौजूदगी से टी-20 टीम में खालीपन आएगा लेकिन बोर्ड ने उनके फैसले का समर्थन किया है।
सीए ने कहा कि टी-20 टीम के नए कप्तान की घोषणा इस साल के आखिर में की जाएगी ।

ई-मेल

लिखे (0)






