शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 10:23 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  अन्य फोटोबुधवार, 2 सितंबर 2009 को मुंबई में आईसीसी क्रिकेट अवॉर्ड्स नोमिनेशन का ऐलान किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईसीसी अवॉर्ड्स दिखाते पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग और आईसीसी के सीईओ हारुन लोर्गट।
धोनी आईसीसी के तीन पुरस्कारों की दौड़ में
मुंबई, एजेंसी
First Published:02-09-09 01:06 PM
Last Updated:02-09-09 04:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

भारत के टेस्ट और वनडे क्रिकेट में हाल के बढ़िया प्रदर्शन की झलक आईसीसी वार्षिक पुरस्कारों के नामांकन में भी देखने को मिली है और आलम यह है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीन वर्गों में पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

धोनी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। धोनी को इससे पहले 2008 में वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। गौतम गंभीर और हरभजन सिंह भारत के दो अन्य क्रिकेटर हैं जो प्रतिष्ठित क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार की दौड़ में हैं।

धोनी, गंभीर और हरभजन के साथ वीवीएस लक्ष्मण को भी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बनने की दौड़ में हैं। जहीर खान को टी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और अमित मिश्रा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य मिताली राज को वूमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिये नामित किया गया है। इस तरह से भारत का हर क्रिकेटर किसी न किसी वर्ग में पुरस्कारों की दौड़ में है।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने पुरस्कारों के लिये नामित खिलाड़ियों की घोषणा की।

पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में दिए जाएंगे ।

खिलाड़ियों का नामांकन 13 अगस्त, 2008 से 24 अगस्त,2009 के बीच के प्रदर्शन पर आधार किया गया है। इनका चयन पांच सदस्यीय चयन पैनल ने किया है जिसके अध्यक्ष वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लायड थे। उनके अलावा इस पैनल में पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले, पाकिस्तान के मुदस्सर नजर, इंग्लैंड के बॉब टेलर और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग शामिल थे।

पुरस्कारों में आठ व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा साल की बेस्ट टेस्ट और वनडे टीम तथा स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार भी शामिल है।

धोनी के अलावा श्रीलंका के तिलरकत्ने दिलशान को भी तीन वर्गों में पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि आईसीसी के इन छठे पुरस्कार के लिए 18 खिलाड़ियों को दो-दो वर्गों में नामांकन मिला है।

व्यक्तिगत पुरस्कारों का चयन दुनिया भर की क्रिकेट से जुड़ी 25 हस्तियां करेंगी, इनमें पूर्व खिलाड़ी, मीडिया के प्रतिनिधि, आईसीसी इलीट अंपायर पैनल और आईसीसी मैच रेफरी पैनल के प्रतिनिधि शामिल हैं।

स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय कप्तान, आईसीसी इलीट अंपायर पैनल और आईसीसी मैच रेफरी जबकि अंपायर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए कप्तान और मैच रेफरी के मतों के आधार पर फैसला किया जाएगा।

जिन खिलाड़ियों और अंपायरों को पुरस्कारों के लिए नामित किया गया उनकी सूची इस प्रकार है:-

 

क्रिकेटर ऑफ द ईयर

शिवनारायण चंद्रपाल (वेस्टइंडीज), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), महेन्द्र सिंह धोनी (भारत), गौतम गंभीर (भारत), हरभजन सिंह (भारत), साकिब अल हसन (बांग्लादेश), मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), ग्राहम ओनियंस (इंग्लैंड), तिलन समरवीरा (श्रीलंका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड), एबी डी विलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
  

टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर

स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), महेन्द्र सिंह धोनी (भारत), गौतम गंभीर (भारत), वीवीएस लक्ष्मण (भारत), हरभजन सिंह (भारत), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका),  साकिब अल हसन (बांग्लादेश), मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), जेसी राइडर (न्यूजीलैंड), तिलन समरवीरा (श्रीलंका), रामनरेश सरवन (वेस्टइंडीज), पीटर सिडल (ऑस्ट्रेलिया), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड), एबी डी विलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

 

वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर

शिवनारायण चंद्रपाल (वेस्टइंडीज), महेन्द्र सिंह धोनी (भारत), युवराज सिंह (भारत), वीरेन्द्र सहवाग (भारत), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), उमर गुल (पाकिस्तान), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया), नुवान कुलशेखरा (श्रीलंका), अजंता मेंडिस (श्रीलंका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), तिलन तुषारा (श्रीलंका)

 

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), बेन हिल्फेनहास (ऑस्ट्रेलिया), फिलिप हगीस (ऑस्ट्रेलिया), अमित मिश्रा (भारत), ग्राहम ओनियंस (इंग्लैंड), केमर रोच (वेस्टइंडीज), जेसी राइडर (न्यूजीलैंड), पीटर सिडल (ऑस्ट्रेलिया)

 

बेस्ट टी-20 प्लेयर

शाहिद ऑफरीदी (पाकिस्तान), सईद अजमल (पाकिस्तान), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), एलेक्स कुसैक (आयरलैंड), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), उमर गुल (पाकिस्तान), डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया), सनथ जयसूर्या (श्रीलंका), जहीर खान (भारत), अजंता मेंडिस (श्रीलंका), वायने पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका), अब्दुर रज्जाक (बांग्लादेश), डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

 

वूमन क्रिकेट ऑफ द ईयर

सुजी बाटेस (न्यूजीलैंड), हाली कोल्विन (इंग्लैंड), चालरेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड), लारा मार्श (इंग्लैंड), सना मीर (पाकिस्तान), शेली नित्सचके (ऑस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), प्रियंका राय (भारत), कारेन रोल्टन (ऑस्ट्रेलिया), लीसा स्टालेकर (ऑस्ट्रेलिया), क्लोरी टेलर (इंग्लैंड), सराह टेलर (इंग्लैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज), हैदी टिफिन (न्यूजीलैंड), एमी वाटकिंस (न्यूजीलैंड)

 

अंपायर ऑफ द ईयर

बिली बोडेन, अलीम दार, स्टीव डेविस, इयान गाउल्ड, टोनी हिल, डेरेल हार्पर, असद राउफ, साइमन टफेल।

 

एसोसिएट एंड एफिलिऐट प्लेयर ऑफ द ईयर

रिजवान चीमा (कनाडा), खुर्रम चौहान (कनाडा), एलेक्स कुसाक (आयरलैंड), रयान टेन डोइस्चके (हालैंड), ट्रेन्ट जोनस्टोन (आयरलैंड), नील मैक्कुलम (स्काटलैंड), केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड), नीअल ओ ब्रायन (आयरलैंड), विलियम पोर्टरफील्ड (आयरलैंड), बोयड रैनकिन (आयरलैंड), एडगर स्चीफेर्ली (हालैंड), स्टीव टिकोलो (कीनिया), रेगन वेस्ट (आयरलैंड), बास जुइडेरेंट (हालैंड) 

 

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°