कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
सरकार ने मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने का फैसला किया है।
सरकार ने वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स [एसएंडपी] के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण को भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] का डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने का फैसला किया है।
यह जानकारी वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने दी। यह पूछने पर कि क्या गोकर्ण की नियुक्ति डिप्टी गवर्नर के तौर पर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किया जाएगा। गोकर्ण राकेश मोहन का स्थान लेंगे। मोहन ने सेवा काल पूरा होने से पहले ही मध्य जून में अवकाश ले लिया। उसके बाद से डिप्टी गवर्नर का एक पद खाली है जो प्राय: अर्थशास्त्रियों का मद है।
केंद्रीय बैंक फिलहाल चार डिप्टी गवर्नर हैं। फिलहाल तीन डिप्टी गवर्नर आरबीआई में तैनात हैं जिनमें उषा थोराट, केसी चक्रवर्ती और श्यामला गोपीनाथ शामिल हैं। अगस्त 2007 में एसएंडपी से जुड़ने से पहले गोकर्ण एसएंडपी की भारतीय शाखा क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री थे। उन्होंने आर्थिक विश्लेषण संस्थान एनसीएईआर में भी काम किया है।

ई-मेल

लिखे (0)






