कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
इस वित्त वर्ष के दौरान बंद होने वाले अमेरिकी बैंकों की संख्या बढ़कर 98 हो गई हालांकि मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में सुधार के कुछ संकेत दिखने लगे हैं।
इस साल 2008 के मुकाबले चार गुना अधिक बैंक बंद हुए जो देश की वित्तीय प्रणाली में तंगी का संकेत देते हैं। पिछले साल सिर्फ 25 बैंक बंद हुए थे। दो अक्तूबर को अधिकारियों ने वारन बैंक, जेनिंग्स स्टेट बैंक और सदर्न कोलोरैडो नैशनल बैंक को बंद किया।
करीब 8,000 से ज्यादा बैंकों की जमा का बीमा करने वाली एजेंसी फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कापरेरेशन (एफडीआईसी) ने कहा कि उक्त तीनों बैंकों के बंद होने से उसे 28.33 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है। बंद होने वाले बैंकों की बढ़ती तादाद के मददेनजर एफडीआईसी ने हाल ही में प्रस्तावित बैंकों के सामाने प्री.पे.फी का प्रस्ताव किया है, जिससे एजेंसी के बीमा फंड में 45 अरब डालर का इजाफा होगा। छोटे और मध्यम आकार के बैंक वित्तीय संकट की सबसे बुरी मार झेल रहे हैं, क्योंकि बढ़ती बेरोजगारी से चूक ज्यादा हो रही है।
गौरतलब है कि सितंबर में 11 बैंक बंद हुए थे, जबकि जुलाई में 24 बैंक बंद हुए जो किसी एक महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

ई-मेल

लिखे (0)






