कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
अन्य फोटो
बाजार नियामक सेबी द्वारा देश में विदेशी निवेश संबंधी नियमों में ढील देने की रपटों का अच्छा असर भी बाजार धारणा पर पड़ा है।
यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच दूसरी तिमाही में भारतीय कंपनियों की आय बेहतर रहने की संभावना के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार 145.13 अंक की और मजबूती के साथ 16,886.43 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघते हुए 44.15 अंक की बढ़त के साथ 5,020.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 22 मई 2008 के बाद पहली बार यह स्तर छुआ है। कारोबारियों का कहना है कि भारतीय कंपनियां अग्रिम कर के रूप में अधिक राशि जमा करा रही हैं जिससे दिसंबर की तिमाही में उनकी आय अच्छी रहने का संकेत है और इसका सकारात्मक असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा।
अमेरिकी तथा यूरोपीय बाजारों की अच्छी शुरुआत ने भी घरेलू बाजार को बल दिया। बाजार नियामक सेबी द्वारा देश में विदेशी निवेश संबंधी नियमों में ढील देने की रपटों का अच्छा असर भी बाजार धारणा पर पड़ा और निवेशकों ने लिवाली बढ़ा दी। सेंसेक्स लगातार पांचवें सत्र में मजबूत हुआ है। विश्लेषक कंपनियों के अग्रिम कर भुगतान में बढ़ोतरी को आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत मानते हैं। व्युत्पन्न खंड में सितंबर सौदों की अवधि 24 सितंबर को समाप्त हो रही है। इसके मद्देनजर भारी शार्टकवरिंग हुई। हाइटेक सिक्युरिटीज के निदेशक संजीव भांबरी ने कहा कि तकनीकी रूप से बाजार बहुत मजबूत स्थिति में है लेकिन निवेशकों को सतर्क रहना होगा। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने पिछले हफ्ते सरकारी आर्थिक प्रोत्साहन को जारी रखने की बात की थी। इसे भी अच्छे संकेत के रूप में लिया गया है।
लिवाली समर्थन से मोजर बेयर, टीसीएस, इन्फोसिस टेक, विप्रो, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर व मारुति सुजूकी के शेयरों में लाभ दर्ज किया गया। वहीं भारती एयरटेल के शेयर 3.28 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए।

ई-मेल

लिखे (0)






