भूस्खलन से मनाली देश के बाकी हिस्सों से कटा भारतीयों पर हमले: ऑस्ट्रेलियाई विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई राहुल ने मुंबई को 'बम्बई' कहा, शिव-सेना ने साधा निशाना यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता
अन्य फोटो
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बाद भी सितंबर माह में एक ही दिन में पांच बैंक धाराशायी हो गए।
सितंबर में एक दिन में अमेरिका में पांच और बैंक धराशायी हो गए हैं। इस तरह 2009 में अब तक अमेरिका में धाराशायी होने वाले बैंकों का आंकड़ा 89 पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा 2008 की इसी अवधि की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। 2008 में इस अवधि तक अमेरिका में कुल 25 बैंक धराशायी हुए थे। हालांकि, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं, लेकिन इसके साथ ही फेल हुए बैंकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन (एफडीआईसी) के अनुसार, चार सितंबर को फर्स्ट बैंक आफ कन्सास, इनबैंक, वान्टास बैंक, प्लैटिनम कम्युनिटी बैंक और फर्स्ट स्टेट बैंकों पर ताला लग गया। असफल बैंकों के रिसीवर का काम करने वाली इस एजेंसी को इन पांच बैंकों के धराशायी होने से 40.13 करोड़ डालर का नुकसान होगा। अकेले वान्टास बैंक के विफल होने से एफडीआईसी को 16.8 करोड़ डालर का घाटा होने का अनुमान है। अगस्त में अमेरिका में 15 बैंक धराशायी हुए थे।
हाल में एफडीआईसी ने कहा था कि जून तिमाही में संकटग्रस्त ऐसे बैंक, जिनके बंद होने का अंदेशा है, की संख्या बढ़कर 416 पर पहुंच गई थी। सुधार की उम्मीदों के बीच अमेरिका में बेरोजगारी की दर अगस्त में 26 साल के उच्च स्तर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
बेरोजगारी बढ़ने का मतलब है कि डिफाल्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे छोटे बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। जुलाई में 24 अमेरिकी बैंकों पर ताला लगा है। यह 2009 के किसी एक माह का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दो जुलाई को सात और 24 जुलाई को भी सात बैंक धराशायी हुए थे। जून में प्रशासन ने नौ बैंकों को बंद किया था, जबकि मई में सात बैंक धराशायी हुए थे।

ई-मेल

लिखे (0)






