अपह्त पुलिसकर्मियों को रिहा कराने अभियान तेज, एक शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
स्थानीय बाजार पर यूरोपीय बाजारों में नरमी के समाचारों का असर दिखा जिसके चलते मंगलवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा।
पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि में हल्के सुधार अंतरराष्ट्रीय नरमी का दौर खत्म होने के प्रधानमंत्री के उत्साहजनक आंकलन के बावजूद देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को दूसरे दिन भी विश्वास की कमी और गिरावट का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय बाजार पर यूरोपीय बाजारों में नरमी के समाचारों का असर दिखा। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स उतार चढाव भरे कारोबार में 115 अंक गिर गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज के प्रमुख निफ्टी सूचकांक में भी 36 अंक की गिरावट दर्ज की गयी।
बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स मंगलवार को मजबूती के साथ खुला पर निर्यात में गिरावट के आंकड़े जारी होने के बाद बिकवाली के दबाव में आ गया। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 250 अंक तक चढ़कर 15,923.09 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि निवेशकों की मुनाफा वसूली से यह 115.45 अंक लुढ़क कर 15,551.19 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.25 अंक की गिरावट के साथ 4,625.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 4,735.90 अंक का उच्च स्तर और 4,600.65 का निचला स्तर छुआ।
चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में आर्थिक वद्धि 6.1 प्रतिशत रही हो इससे पिछली तिमाही के 5. 8 प्रतिशत से बेहतर है और इसे अर्थव्यवस्था की गति में सुधार का संकेत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मंगवार सुबह योजना आयोग की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक नरमी का असर खत्म हो रहा है और स्थिति धीरे-धीरे समान्य हो रही है।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि जुलाई में निर्यात 28.4 फीसदी तक घटकर 13.6 अरब डालर पर आने की रपटें जारी होने के बाद बाजार में बिकवाली दबाव बढ़ गया। वहीं दोपहर में यूरोपीय बाजारों के कमजोरी के साथ खुलने से भी बाजार की धारणा कमजोर हो गई।मंगलवार को मंदड़ियों की सबसे अधिक मार रीयल्टी क्षेत्र के सूचकांक पर पड़ी जिससे यह 3.07 फीसद घटकर 4,278.03 अंक पर बंद हुआ। इसके बाद मेटल इंडेक्स 1.94 फीसदी, पावर इंडेक्स 1.66 फीसदी और कैपिटल गुडस इंडेक्स 1.64 फीसदी नीचे बंद हुए।

ई-मेल

लिखे (0)









