फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
अन्य फोटो
रतन टाटा ने कहा कि समूह पश्चिम बंगाल में सिंगूर की जमीन वापस करने के लिए तैयार है बशर्ते राज्य सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा दे।
टाटा सन्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने मंगलवार को कहा कि समूह पश्चिम बंगाल में सिंगूर की जमीन वापस करने के लिए तैयार है बशर्ते राज्य सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा दे।
टाटा ने टाटा टी के सालाना आम बैठक के मौके पर कहा कि हम जमीन को अपने कब्जे में नहीं रखना चाहते। यदि सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा देती है, हम इसे वापस कर देंगे। टाटा मोटर्स को राज्य सरकार ने सिंगूर में करीब 997 एकड़ जमीन नैनो कार परियोजना के लिये दी थी।
कंपनी को पिछले अक्टूबर में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तणमूल कांग्रेस के विरोध के बाद इस परियोजना को छोड़ना पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस टाटा को आबंटित 400 एकड़ जमीन किसानों को वापस करने की मांग कर रही थी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि जमीन का अधिग्रण जबरन किया गया था।
कंपनी ने इससे पहले घोषणा की थी कि इसने करीब 1,500 करोड़ रुपए का निवेश किया था। टाटा ने कहा कि टाटा मोटर्स के पास सिंगूर को लेकर कोई परियोजना नहीं है। टाटा ने कहा यदि राज्य सरकार के पास इस जमीन के संबंध में कोई योजना है तो हम इसके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






